देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता के लिए देवास में स्कूली छात्र/छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदाता जागरूकता संबंधी सारे काम छोड दो, सबसे पहले वोट दो, खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे जैसे स्लोगनों से भी मतदाताओ को मतदान करने के लिए जागरूक किया।