BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 12:22 pm
KHABAR :  विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे देवास, पंवार ने उनका स्वागत वंदन किया, पढे़ अभिषेक सोनी खबर 

Share On:-

देवास। विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार शाम देवास पहुंचे। जहा हेलिपैड पर भाजपा से प्रत्याशी गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,इमहाराज विक्रम सिंह पंवार ने उनका स्वागत वंदन किया,तत्पश्चात राधागंज स्थित क्लब ग्राउंड में सभा की।उन्होंने भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस बिना इंजन की सरकार है। वे कहते हैं, हमारी मोहब्बत की दुकान है, तो याद रखना उनकी मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान भी है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देवास के साथ मेरे दो रिश्ते हैं। एक आपकी विधायक हैं। दुसरा सिंधिया परिवार की राजकुमारी तारा बाई का विवाह देवास परिवार में हुआ था,जिससे आपका और मेरा रिश्ता बनता है। मैं आधुनिकता के विकास में आपका भाई हूं।आपकी राजमाता साहब आपकी सेवक हैं आपकी घर की माँ है या तो बेटी या तो बहन है पर मेरे लिए तो मेरी अक्का (बहन)है। इस जोड़ी में बचपन ने साथ में खेला है, साथ झगड़ा किया है, इस जोड़ी ने पूरा बचपन साथ में गुजारा है। एक तरफ मेरी देवास की जनता के लिए आया हूं और दूसरी तरफ मेरी बहन के लिए आया हूं।सिंधिया ने कहा कि 2003 में बिजली, पानी, अच्छी सडक़ें नहीं थीं। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ करने का कहा था, लेकिन एक का कर्ज माफ नहीं किया। अगर मैंने सरकार नहीं बदली होती तो 2500 करोड़ रुपए किसानों का माफ नहीं होता। उन्होंने मौजूद जनता से पूछा कि सरकार बदल के ठीक किया कि नहीं। यदि कांग्रेस पार्टी नेहला है तो कमल का फूल उस पर देहला है।प्रधानमंत्री मोदी प्रधान सेवक और प्रधान रक्षक है। ये चुनाव दो पार्टियों का नहीं है ये चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। कांग्रेस में किस्सा कुर्सी का है और भाजपा में विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने का।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE