नागदा। खाचरोद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह चौहान के समर्थन में हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया ने आक्याजागीर में एक जन्म संभाग को संबोधित किया जनसभा को संबोधित करते हुए पवैया ने बताया कि यह कांग्रेसी वहीं कांग्रेसी ह।ै जिन्होंने भगवान राम के मंदिर का विरोध किया था और मंदिर नहीं बने इसके लिए कोर्ट में पैसे देकर वकील खड़े किए थे आज यह झूठ और नकली हिंदू बनने का प्रयास कर रहे हैं जब हम कहते थे राम लला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे तो यह हमारी हंसी उड़ाते थे और पूछते थे की तारीख नहीं बताएंगे किंतु आज मैं इन कांग्रेसियों को निमंत्रण देता हूं कि 22 जनवरी 2024 में राम मंदिर मैं भगवान राम जी विराजमान हो रहे हैं सभी कांग्रेसी वहां जरूर पधारे ! पवैया ने आने वाले चुनाव को महाभारत का समय रहते हुए झूठे लोगों से सावधान रहने की बात कही और कांग्रेसियों को कालनेमि जैसा कपटी बताया जो केवल झूठ बोलकर वरगला ने का काम करते हैं।