देवास। विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता के लिए देवास में स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
मतदाता जागरूकता संबंधी ‘’सारे काम छोड दो’’, ‘’सबसे पहले वोट दो’’, ‘’खुद भी वोट करे दूसरों को भी प्रेरित करे’’ जैसे स्लोगनों से भी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में ’’देवास जिले का है आवाह्न सौ प्रतिशत हो मतदान’’ के स्लोगन को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने मतदाताओं और अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए रंगोली के जरिए संदेश दिया।