BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 7:18 pm
KHABAR : 10 जिलों के लिए 436 डाक मतपत्र भेजे जायेंगे, नोडल अधिकारी किए नियुक्त, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए शासकीय सेवकों को मतदान की सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की गई है। शाजापुर जिले के ऐसे मतदाता जो कि अन्य जिलों में पदस्थ है और उनका नाम शाजापुर जिले की मतदाता सूची में शामिल है, ऐसे 10 जिलों के कुल 436 मतदाताओं के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा डाक मतपत्र प्रेषित करने के लिए रूट चार्ट बनाया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर ने बताया कि शाजापुर जिले के अन्य जिलों में पदस्थ मतदाताओं को मतपत्र प्रदान करने के लिए रूट चार्ट बनाया गया है। जिसके अनुसार डिन्डोरी जिले के लिए 01 मतपत्र, जबलपुर जिले के लिए 03 मतपत्र, धार जिले के लिए 05, अलिराजपुर के लिए 01, छिंदवाड़ा के लिए 02, बालाघाट के लिए 08, नर्मदापुरम के लिए 03, आगरमालवा के लिए 102, राजगढ के लिए 38, उज्जैन के लिए 111, रतलाम के लिए 15, मंदसौर के लिए 11, इन्दौर के लिए 60, बुरहानपुर के लिए 01, सीहोर के लिए 01, विदिशा के लिए 03, देवास के लिए 64, हरदा के लिए 03 श्योपुर के लिए 02 एवं सीधी के लिए 02 मतपत्र भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि डाक मतपत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167 शाजापुर के लिए वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जीएल गुवाटिया तथा 168 शुजालपुर एवं 169 कालापीपल के लिए उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE