BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 10:21 am
KHABAR : खुद तो वोट करें साथ ही आसपास के लोगों को भी करें प्रेरित, चावला स्कूली बच्चों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, मतदाताओं को किया जागरुक, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाले मतदान में शत- प्रतिशत भागीदारी हो इसके लिए शासन सहित निजी संस्थाएं भी प्रयास कर रही है। गुरुवार को शहर के तिलक पथ स्थित बाल शिक्षा निकेतन स्कूल के राष्ट्रीय सेवा इकाई के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। मतदान के जागरुकता के प्रति स्कूली विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाई और हायर सेकेेंडरी के विद्यार्थी मुख्य मार्ग  पर पहुंचे। यहां सड़क किनारे खड़े होकर आवाजाही कर रहे राहगिरों को रोका और उनसे मतदान करने के लिए हस्ताक्षर कराए। इस जागरुकता कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी नरेंद्र चावला मौजूद रहे। उन्होंने स्कूल के प्रयास सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की मुहिम सराहनीय है। हम सब खुद तो वोट करने जाएंगे ही साथ ही मोहल्ले के लोगों को भी जागरूक करेंगे। चावला ने हस्ताक्षर करने पहुंचे आमजन से कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी भागीदारी जरुरी है, इसलिए 17 नवंबर को खुद, परिवार और आसपास के लोगो को भी मतदान केंद्र जरुर लेकर जाएं। प्राचार्य प्रवीण रघुवंशी ने कहा कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है इसका प्रयोग जरूर करें। आपके वोट से ही अच्छी सरकार चुनी जाएगी जिससे आपके जिले और प्रदेश का विकास होगा। विशेष अतिथी मनोज रघुवंशी ने कहा वर्तमान में दीपोत्सव का त्यौहार चल रहा है, चुनाव के दिन घरों पर रहकर छुट्टी न मनाएं। खुद तो वोट करने जाएं ही साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें। संस्था के राजेश वर्मा ने बताया हस्ताक्षर अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा।  4 बाय 10 फीट के बोर्ड पर करीब 500 लोगों ने मतदान के लिए अपनी सहमति मेें हस्ताक्षर किए। इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने भी हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE