मुरैना। आपने 20 वर्ष तक भाजपा की सरकार को देखा। भाजपा राज में करप्शन व महंगाई की मार से लोग बेहाल है। घोटालों के मामलों में तो बीजेपी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यही नही लंबे कार्यकाल के दौरान बीजेपी जनता को स्वच्छ शासन भी नही दे पाई। इसलिए क्षेत्र के विकास व स्वच्छ शासन के लिए कांग्रेस को वोट करे। कांग्रेस प्रत्याशी आपके हर सुख-दुख में साथ निभाएंगे। यह बात फ़िल्म अभिनेता राजबब्बर ने आज बानमोर में रोड शो के दौरान जनता से कही। वे आज मुरैना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने मुरैना पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस में दम भरने फ़िल्म अभिनेता राजबब्बर आज बानमौर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर सहज व सरल हृदय है। आपने भाजपा प्रत्याशी को भी देख लिया। मध्य प्रदेश में लंबे समय से बीजेपी की सरकार है। भाजपा के राज में र्भ्ष्टाचार, घोटालों की बाढ़ आ गई। कमर तोड़ महंगाई ने जनता माध्यम वर्ग का बजट बिगड़ दिया है। यही नहीं अपराधों का ग्राफ भी बड़ा है। यदि सीधी नजर से देखा जाए तो भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए क्षेत्र के विकास तथा स्वच्छ शासन के लिए कांग्रेस को वोट करें। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीड़ में मौजूद लोग राजबब्बर जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।