BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 10:49 am
NEWS : विधानसभा चुनाव-2023, जिले में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए वापस, अब कुल 47 प्रत्याशी मैदान में, 5 नामांकन पत्र खारिज़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । विधानसभा आम चुनाव के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी के पश्चात जिले में अब कुल 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वही 5 नामांकन पत्र खारिज हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि बड़ीसादड़ी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अब कुल 12 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से गौतम कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बद्रीलाल जाट, निर्दलीय से बंशीलाल कुमावत, श्यामलाल, भुपाल, घनश्याम लाल जणवा, श्यामलाल मेघवाल, भैरूलाल, गुलाब चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से शंकर लाल, बहुजन समाज पार्टी से भगवती लाल रेगर, भारत आदिवासी पार्टी से फौजी लाल चुनाव मैदान में है।
 निम्बाहेड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अब कुल 10 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से श्रीचन्द कृपलानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उदयलाल आंजना, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से शंभूलाल, अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अम्बेडकर) से प्रकाश, आम आदमी पार्टी से शाकिब मिया, बहुजन समाज पार्टी से राधेश्याम, राइट टू रिकॉल पार्टी से गोपाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से लाभ चन्द, निर्दलीय के रूप में गुलाब चन्द एवं रमेश चुनाव मैदान में है।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अब कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से नरपत सिंह राजवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुरेन्द्र सिह जाड़ावत, पहचान पिपुल्स पार्टी से मोहम्मद खहिद खान, बहुजन समाज पार्टी से रामेश्वर लाल बैरवा, अभिनव लोकतंत्र पार्टी से जोगेन्द्र सिंह हुड्डा एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चन्द्रभान सिहं चौहान, दिलखुश एवं नारायण लाल चुनाव मैदान में है।
कपासन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अब कुल 9 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से अर्जुन लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शंकर, राइट टू रिकॉल पार्टी से जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से आनंदी राम, बहुजन मुक्ति पार्टी से मांगीलाल सोलंकी, बहुजन समाज पार्टी से कालूराम एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार बैरवा, बंशी मेघवाल, दिनेश चन्द चुनाव मैदान में है।
बेगूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अब कुल 8 प्रत्याशी मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी से सुरेश, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से गुर्जर राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, राइट टू रिकॉल पार्टी से इश्वर चौधरी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नरेश कुमार गुर्जर, बहुजन समाज पार्टी से औंकार, आम आदमी पार्टी से रमेश राघव, एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जय प्रकाश आमेटा, सुरेश कुमार धाकड़ चुनाव मैदान में है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE