BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 11:07 am
REPORT : जिले के न्यायालयों में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, समझौता योग्य प्रकरणों को मिलेगी प्राथमिकता, न्यायिक अधिकारीगणों के साथ बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 9 दिसम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लक्षित समस्त श्रेणी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष सुशांत हुद्दार एवं सचिव जिला प्राधिकरण विजय कुमार सोनकर द्वारा जिले के समस्त न्याय के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से अध्यक्ष महोदय के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 

जिले के समस्त न्यायालयों द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत में निराकरण हेतु विभिन्न प्रकृति के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण को गये। उक्त संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं द्वारा न्यायाधीशगणो से चर्चा में बताया, कि लंबित प्रकरणों में समझौते की सम्भावना को देखते हुये पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किये जायें। समझौता योग्य प्रकरणों मं  पेशी पर आने वाले पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में। अवगत कराये। संबंधित प्रकरणों में यदि आवश्यक हो, तो प्रीसिटिंग मीटिंग का आयोजन किया जाये, पक्षकारों के हितों को प्राथमिकता दी जाये। उक्त आयोजित बैठक में जिला एवं तहसील मुख्यालय से समस्त न्यायाधीशगण द्वारा सहभागिता की गई। उल्लेखनीय है, कि 9 दिसम्बर 2023 (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच सहित तहसील मुख्यालय मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE