BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 11:09 am
KHABAR : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलुआ कला का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट के लिए हुआ मूल्यांकन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दल ने देखी सेवाओं की गुणवत्ता, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दल ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के तहत भोपाल के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलुआ कला का मूल्यांकन किया। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की नेशनल असेसर डॉ. सोमजिता चक्रवर्ती एवं डॉ रूबी साहनी द्वारा 8 और 9 नवंबर को किए गए मूल्यांकन के दौरान दल द्वारा संस्था में प्रदाय सेवाओं को परखा गया ।

मूल्यांकन दल द्वारा संस्था के सभी रिकॉर्ड्स एवं रजिस्टर देखे गए एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं के प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी ली गई। नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता से फील्ड के अनुभवों के बारे में पूछा गया। दल द्वारा स्टाफ की क्षमता आकलन के लिए उनका साक्षात्कार लिया गया। मूल्यांकन दल द्वारा आंगनवाड़ी में हितग्राहियों से बात करके संस्था में दी जा रही सेवाओं का फीडबैक लिया गया एवं सामुदायिक स्तर पर प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलूआ कला का मूल्यांकन विभिन्न 12 विभागों की चेक लिस्ट अनुसार किया गया। जिसमें महिला स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य ,टीकाकरण, परिवार कल्याण, असंचारी रोग सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली गई।

पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदायगी के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड वर्ष 2013 से प्रारंभ किया गया था। जिसके तहत मुख्यतः सर्विस प्रोविजन, मरीजों के अधिकार, इनपुट्स, सपोर्ट सर्विसेज, क्लीनिकल देखभाल, इनफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट एवं आउटकम जैसे आठ क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE