BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 11:22 am
KHABAR : राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर्व पर कई आयोजन, केरियर कॉलेज एवं केन्द्रीय जेल में हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एसपीएस बुन्देला द्वारा गुरूवार को आकाशवाणी भोपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम नमस्कार भोपाल के माध्यम से जनमानस को विधिक सेवा दिवस के बारे जानकारी दी गई।

सचिव द्वारा केरियर लॉ कालेज भोपाल में विधि छात्रों को विधिक सहायता योजना, लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम, मध्यस्थता, लोक अदालत एवं अन्य उपयोगी कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

इसी क्रम में सचिव द्वारा केन्द्रीय जेल भोपाल में भी विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बंदियों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई तथा बंदियों की समस्याओं को सुना गया तथा दण्डित बंदियों को उनके अपील के संबंध में जानकारी ली गई। जिन बंदियों की अपील नहीं की गई है उन्हे अपील किये जाने के लिए अवगत कराया गया। इसके साथ ही उक्त शिविर में उपस्थित 21 बंदियों को उनके प्रकरणों में पैरवी करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किए गए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE