BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 11:38 am
KHABAR : इमरती देवी के समर्थन में मुख्यमंत्री ने ली आमसभा, मंच से डबरा को जिला बनाने की मांग पर दर्ज करा दी सहमति, पढे़ खबर

Share On:-

डबरा। विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार की देर शाम भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा लेने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डबरा पहुंचे। जहां नगर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए। भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन के पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

इस दौरान पूर्व मंत्री इमरती देवी की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति के आधार पर डबरा को जिला बनाने की घोषणा भी मंच से कर दी और तो और विधानसभा क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल खोलने की बात भी मंच से कही। सभा में भाजपा के नेता सहित डबरा विधानसभा से आई जनता मौजूद रही।

 

गुरुवार देर शाम प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में आमसभा लेने डबरा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले कार्यक्रम में पहुंचने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लाडली लक्ष्मी से लेकर लाडल बहन योजना का जिक्र किया और आगे भी सरकार बनने पर प्रदेश में विकास करने की बात कही। तो डबरा क्षेत्र में लगातार विकास करने की बात कही व पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन की ओर से मंच से की गई डबरा को जिला बनाने की मांग पर सहमति दर्ज कराई।

 

साथ ही कहा कि वह विधानसभा में 10 सीएम राइज स्कूल बनाएंगे और इमरती देवी की मांग को नहीं टालेंगे सहमति बनाकर डबरा को जिला भी बनाएंगे। वहीं उन्होंने प्रदेश में किसी भी गरीब को भूमि विहीन नहीं रहने देने की बात कहते हुए पट्टे देने की बात कही और भूमि के साथ-साथ आवास के लिए भविष्य में सीएम आवास योजना चलाने की बात भी कही।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ व दिग्विजय झूठ की राजनीति करते हैं। जब उनकी 15 महीने की सरकार बनी थी तो उन्होंने हमारे ओर से किसानों के लिए गरीबों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं को बंद कर दिया था व किसानों का कर्ज माफ करने का वादा भी जब उन्होंने पूरा नहीं किया तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी सरकार उखाड़ फेंकने का काम किया। जिसमें इमरती देवी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE