BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 11:57 am
KHABAR : तीसरे दिन 1782 मतदान कर्मियों ने मतदान किया, अब तक कुल 5256 मतदान कर्मियों ने किया मतदान, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण उपरांत मतदान कर्मियों के द्वारा डाक मत पत्र के माध्यम से लगातार तीन दिनों से मतदान किया जा रहा था। जिसे अब दस नवंबर तक बढ़ाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुरुवार अर्थात् 9 नबम्वर को जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 1782 मतदान कर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। इस प्रकार तीनों दिनों में 5256 कर्मियों के द्वारा मतदान किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा में सर्वाधिक 590 मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान किया गया है इसके पश्चात बासौदा में 420, कुरवाई में 252, सिरोंज में 249 तथा शमशाबाद में 271मतदान कर्मियों ने तीसरे दिन मतदान किया है। इस प्रकार अब तक 5256 मतदान कर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया जा चुका है। मतदान कर्मियों तथा अन्य के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा शुक्रवार 10 नवंबर को पूर्व संचालित सभी पांचों सुविधा केंद्रों में पहुंचकर मतदान कर्मियो तथा अन्य के लिए मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 
विदिशा विधानसभा में सर्वाधिक मतदान- 
विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों के द्वारा डाक मत पत्र से मतदान किया जा रहा है। लगातार तीन दिन तक हुए मतदान की जानकारी देते हुए संयुक्त कलेक्टर व प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी विष्णु प्रसाद यादव ने बताया कि सर्वाधिक मतदान विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 1868 मतदान कर्मियों के द्वारा किया गया है, इसके पश्चात बासौदा में 1260 कुरवाई में 690 सिरोंज में 857 तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 581 मतदान कर्मियों ने मतदान किया है। इस प्रकार जिले में 5256 मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान किया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE