BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 12:00 pm
KHABAR : विधानसभा मुख्यालय पर मतदान कर्मियों एवं अन्य आज मतदान कर सकेंगे, डाक मतदान हेतु सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का समय नियत, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं के मुख्यालय पर बनाए गए फैसिलिटी सेंटरों पर मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया संचालित हो रही है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मतदान कर्मियों के साथ-साथ अन्य के लिए भी शुक्रवार 10 नवंबर को विधानसभा मुख्यालय पर मतदान प्रक्रिया हेतु फैसिलिटी सेंटर संचालित किया जा रहे हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भार्गव ने बताया कि सभी जिला अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख आपके अधिनस्थ अधिकारी, कर्मचारी, सेक्टर आफीसरो, माइक्रो आब्जर्वर, कोटवार, पटवारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड, वनकर्मी, कंट्रोल रूम में लगे कर्मचारी, इत्यादि जिनकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी है, डाक मत पत्र द्वारा मतदान हेतु सभी विधानसभा स्तर पर फैसिलिटेशन केंद्रो पर शुक्रवार 10 नवंबर को कार्यरत रहेंगे सभी अधिकारी कर्मचारी प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक इन केन्द्रों पर जाकर डाक मतपत्र द्वारा मतदान कर सकते हैं। ड्यूटी आर्डर की छाया प्रति और वोटर आईडी की छाया प्रति साथ में ले जावे।
इसी प्रकार वाहनों से संबंधित ड्राइवर क्लीनर के लिए कार्यालय प्रमुख द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा इनके लिए ड्यूटी आर्डर की आवश्यकता नहीं है। सभी विधानसभा स्तर पर जो फैसिलिटेशन केंद्र बनाए गए हैं वहां सभी विधानसभा के मतदान दल उपलब्ध रहेंगे अर्थात आप किसी भी फैसिलिटेशन सेंटर पर जाकर मतदान कर सकते हैं।
वाहन चालक क्लीनर इत्यादि मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र जारी कराने हेतु फार्म 12 के साथ यह प्रमाण पत्र जरूर संलग्न करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE