BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 12:14 pm
KHABAR : निर्वाचन दायित्वों से अवगत हुए माइक्रो आब्जर्वर, पांचों विधानसभाओं के लिए 413 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत आज माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विदिशा के रविन्द्रनाथ टैगोर, सांस्कृतिक भवन (ऑडिटोरियम) में हुआ। जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए नियुक्त किए गए माइक्रो आब्जर्वर दो पृष्ठीय 18 बिंदुओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे का प्रशिक्षण दिया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जिले की पांचो विधानसभाओं के लिए 413 माइक्रो आब्जर्वर को जिले की विदिशा और बासौदा विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक तन्मय चक्रवर्ती, कुरवाई और शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र की सामान्य प्रेक्षक सूक्तिश्ता भट्टाचार्य तथा सिरोंज विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक विलफ्रेड नांगसेज ने संबोधित कर माइक्रो आब्जर्वर को सौंपे गए दायित्वों के साथ-साथ उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों की बारीकी से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने भी संबोधित कर माइक्रो आब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया के दौरान उपयोग में आने वाली आवश्यक जानकारी दी है।
सामान्य प्रेक्षक तन्मय चक्रवर्ती ने माइक्रो आब्जर्वरों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका दायित्व निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है यदि कहीं भी पक्षपात, गड़बड़ या कोई अन्य घटना होती है तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना है माइक्रो आब्जर्वर के पास एक से लेकर दो तीन या चार मतदान केंद्र हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वर मतदान केन्द्रों के लिए अलग-अलग रिपोर्ट तैयार कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। यदि कहीं किसी मतदान केंद्र पर ईव्हीएम मशीन में गड़बड़ या खराबी होती है तो वह इसकी जानकारी देंगे।
सामान्य प्रेक्षक चक्रवर्ती ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रातः 5.30 बजे मॉकपोल की प्रक्रिया होगी जो की अनिवार्य है उन्होंने कहा कि मॉकपोल क्लियर करना ना भूले यदि ऐसा हुआ तो पूरी टीम के साथ-साथ माइक्रो आब्जर्वर को भी निलंबित करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी-कभी देखने में आता है कि मॉक पोल करने के उपरांत अंत में उसे क्लियर करना भूल जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना है। मॉकपोल क्लियर करना अनिवार्य रहेगा इसके उपरांत मॉकपोल सर्टिफिकेट लेना भी जरूरी है जिस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्षर होंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE