BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 12:21 pm
KHABAR : दीपोत्सव के पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जैसे अधिकारियों ने दी बाजार में दस्तक तो व्यापारियों में मचा हड़कंप, इन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन और नापतौल विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है। गुरुवार को जावरा में 500 ग्राम मिठाई में 51 ग्राम मिठाई कम तौलते पाए गए। डिब्बे सहित मिठाई तोड़ने पर नापतौल विभाग द्वारा जावरा में चार मिष्ठान भंडारों पर कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा आधिकारी कमलेश जमरा ने बताया कि नियंत्रक नापतोल द्वारा जावरा में होटल बालाजी चौपाटी में 500 ग्राम मिठाई में 28 ग्राम एवं 30 ग्राम, गुरु कृपा मिष्ठान कोठी बाजार जावरा में 500-500 ग्राम मिठाई के 2 डब्बे तोलने पर एक डब्बे में 52 ग्राम एवं दूसरे डब्बे में 51 ग्राम मिठाई कम, श्री कृष्णा मिष्ठान बाजार पिपली बाजार जावरा में 500 ग्राम मिठाई के दो डब्बे तुलवाने पर 30 ग्राम तक मिठाई, शिवरंजनी रेस्टोरेंट सदर बाजार जावरा पर 500 ग्राम मिठाई के दो डब्बे तुलवाने पर पहले डब्बे में 23 ग्राम एवं दूसरे डब्बे में 19 ग्राम मिठाई शुद्ध मात्रा से कम पाई गई।नापतौल सहायक नियंत्रक द्वारा बताया गया कि सभी दुकानों पर पहले ग्राहक भेजकर मिठाई तुलवाई फिर उसके बाद जांच दल द्वारा कार्यवाही की गई डब्बे सहित मिठाई तोड़ने पर नियमों में कम से कम 5000 तक का जुर्माना  लगाया जा सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारीयो द्वारा  विभिन्न मिठाई निर्माण संस्थानों का निरीक्षण कर कावड़िया ब्रदर्स पुरानी मंडी से खुले घी एवम शिव रंजनी रेस्टोरेंट से मलाई बर्फी के नमूने लिए गए जिन्हे जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। जहां से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवम सभी खाद्य संस्थानों को अपने परिसर में साफ़ सफाई रखने एवम गुणवात्तायुक्त खाद्य पदार्थाे के निर्माण, संग्रहण करने के निर्देश दिए गए। कार्यवाही दल में नापतौल सहायक नियंत्रक नसीम खान, ज्योति बघेल एवम प्रीति मंडोरियां शामिल थे।आगे भी कार्यवाही जारी रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE