नीमच। विधानसभा निर्वाचन-2023 तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन के लिए आयोग द्वारा तिथिवार केलेण्डर बनाया गया है। इसी तारतम्य में नीमच जिले में प्रतिदिन की जाने वाली गतिविधियों का केलेण्डर सभी अधिकारियों को भेजा गया है। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने सभी विभागों को निर्देश दिए है, कि केलेण्डर अनुसार निर्धारित तिथि को संबंधित विभाग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन गुणवत्तापूर्ण संपादित कर, व्हाटसएप ग्रुप (स्वीप) एवं ई-मेल [email protected] पर गतिविधियों का प्रतिवेदन गुणवत्तायुक्त फोटो, वीडियों एवं समाचार पत्रों की छायाप्रति समय-समय पर भेजना सुनिश्चित करेगें।