शाजापुर। आगामी 14 नवंबर को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाजापुर आएंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शाजापुर जिले की तीनों विधानसभाओं सहित आसपास की विधानसभाओं के प्रत्याशी एवं आम जनता इस कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे शाजापुर के बापू की कुटिया स्थित मैदान में स्पेशल विमान से आयेंगे और यहां चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारिया प्रारंभ हो गई है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगठन पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभा कार्यक्रम के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की यह हमारा सौभाग्य है की देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी शाजापुर आ रहे है और उनके कार्यक्रम की व्यवस्था करने का हमे अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो ऐसी सभी जिम्मेदार पदाधिकारी चिंता करे और अधिक से अधिक लोग इस गौरवमय कार्यक्रम का हिस्सा बने इसकी योजना बनाएं। बैठक में क्षेत्रीय सांसद महेंदसिंह सोलंकी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर व्यवस्था में लगे सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद बापू कुटिया स्थित सभा स्थल का निरीक्षण भी किया।