BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 7:10 pm
KHABAR : देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए दल गठित, जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम वार्ड स्तरीय बनी टीम, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। देवउठनी ग्यारस 2023 एवं अन्य मुहूर्तों पर विवाह संपन्न होते हैं, जिनमें बाल विवाह होने की प्रबल संभावना होती है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किशोर कन्याल ने जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम वार्ड स्तरीय दलों का गठन किया है।

जिला स्तरीय दल-
जिला स्तरीय दल में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अध्यक्ष रहेंगे। महिला एवं बला विकास कार्यक्रम अधिकारी सदस्य-सचिव तथा पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर प्रशासक को सदस्य बनाया गया है।

ब्लाक स्तरीय दल-
ब्लाक स्तरीय दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अध्यक्ष एवं एबाविसे परियोजना अधिकारी को सदस्य-सचिव तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं तहसीलदार को सदस्य बनाया गया है।

ग्राम स्तरीय समिति-
ग्राम स्तरीय समिति में सरपंच, वार्ड पार्षद, ग्राम पंचायत को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत सचिव को सदस्य-सचिव तथा पटवारी, शिक्षा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम स्वास्थ्य विभाग, मातृ सहयोगिनी समिति, शौर्य दल तथा स्व सहायता समूह को सदस्य बनाया गया है।
सभी स्तर के दल के सदस्य विवाह में सेवा देने वाले सेवा प्रदाताओं, जनप्रतिनिधियों एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों का लाडो अभियान के अंतर्गत कार्यशाला के माध्यम से संवेदीकरण कर बाल विवाह में सेवायें न देने की अपील करेंगे। उक्त दल अन्तर्विभागीय समन्वय से विवाह मुहूर्तो के अवसर पर बाल विवाह न करने का परामर्श देंगे। जिला स्तर पर बाल विवाह की सूचना के लिए वन स्टॉप सेन्टर शाजापुर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07364-299200 है या चाइल्ड लाइन टोल फ्री नम्बर 1098 तथा संबधित थाने पर सूचना कर सकते है। उक्त दल प्रिन्टिंग प्रेस, हलवाई, केटरर, धर्मगुरू, बैन्डवाले, ट्रान्सपोर्ट एवं समाज के मुखिया से उम्र संबंधी प्रमाण पत्र के परीक्षण के उपरान्त ही विवाह में सेवायें प्रदाय करने का अनुरोध करेंगे। दल ब्लॉक स्तरीय दल से प्राप्त 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक जिनके विवाह की संभावना हो की सूची एकत्रित कर सम्बन्धितों को निगरानी करने के लिए निर्देशित करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE