BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 7:14 pm
KHABAR : अन्य जिलों से पदस्थ 39 शासकीय सेवकों ने महाविद्यालय में बने फेसिलिटेशन सेंटर में किया मतदान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए अन्य जिलों के मतदाता जो कि शाजापुर जिले में पदस्थ है, को मतदान सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संबंधित जिलों से प्राप्त हुए डाक मतपत्र के माध्यम से कुल 39 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।
वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी एवं प्रभारी जीएल गुवाटिया ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र देवास के 17, सोनकच्छ के 12, हाटपिपलिया के 02, बागली के 02, सुवासरा के 02 एवं रतलाम के 02 इस प्रकार कुल 39 मतदाताओं (शासकीय सेवकों) ने डाक मतपत्र के माध्यम से आज स्थानीय शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय में बने फेसिलिटेशन सेंटर में मतदान किया गया। 
उल्लेखनीय है कि अब तक 23 विधानसभा क्षेत्रों से शासकीय सेवकों के लिए 204 डाक मतपत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से आज 39 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया है। जिन कर्मचारी द्वारा अन्य जिलों से डाक मतपत्र प्राप्त करने के लिए फार्म 12 भरकर दिये थे और उनके डाक मतपत्र अन्य जिलों से प्राप्त हो गये हैं ऐसे मतदाता 11, 14, 15 एवं 16 नवम्बर को स्थानीय बीकेएसएन महाविद्यालय में बने फेसिलिटेशन सेंटर में मतदान कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE