नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार नीमच जिला कांग्रेस की प्रभारी नूरी खान द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी में विस्तार किया गया।
नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया द्वारा प्राप्त सूची को घोषित किया गया, जिसमें बृजेश सक्सेना, गजेन्द्र यादव, गुलाम यजदानी खान, राधेश्याम मालवीय, विमल शर्मा, चंद्रशेखर पालीवाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया तथा 18 उपाध्यक्ष, 41 महामंत्री एवं 42 सचिव नियुक्त किए गए। सभी घोषित पदाधिकारियों को शीघ्र चुनावी कार्य में तत्परता के साथ लगने का निर्देश दिया गया। प्रभारी नूरी खान द्वारा बताया गया कि सूची का विस्तारीकरण किया गया है। पुरानी सूची यथावत कार्यरत है।