BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 7:47 pm
KHABAR : करैरा में 2 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानें सील कर विक्रय प्राधिकार पत्र किए निलंबित, दिनारा में नकली उर्वरक बनाने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, पढ़े खबर 

Share On:-

शिवपुरी। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। करैरा में 2 उर्वरक विक्रेताओं की दुकानें सील कर उनके विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किये गये हैं तथा दिनारा में नकली उर्वरक बनाने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों को निरीक्षण कर अनियमितता करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जिले में 15 सहकारी समितियों को भी डीएपी दिया जा रहा है। डिफाल्टर कृषक गांव से उर्वरक ले सकते हैं।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में 10 नवम्बर की स्थिति में 7811 मीट्रिक टन यूरिया, 4611 मीट्रिक टन डीएपी, 4072 मेट्रिक टन एनपीके तथा 9074 मेट्रिक टन एसएसपी भण्डारित है। उल्लेखनीय है कि प्रकाशित खबर खाद के लिए महिलाओं को 3 बजे रात से लाईन लगाते हुए बताया गया है। इस संबंध में उप संचालक कृषि ने बताया कि करैरा में अभी तक सहकारी एवं निजी क्षेत्र में 550 मीट्रिक टन यूरिया, 205 मीट्रिक टन डीएपी एवं 250 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। शिवपुरी रेक पाइंट पर डीएपी उर्वरक की लगभग 2700 मेट्रिक टन की रेक ट्राजिट में है। किसानों की सुविधा की दृष्टि से मार्कफेड के 08 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र प्रारंभ कराये गये हैं। करेरा मण्डी में बड़ी संख्या में किसानों के आने से 01 अतिरिक्त नवीन उर्वरक विक्रय केन्द्र की स्थापना की जा रही है। करैरा मंडी के उर्वरक विक्रय केन्द्र में उर्वरक का अधिक भण्डारण कराया जा रहा है, जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक प्राप्त हो सके। वर्तमान में जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डारण है एवं प्राप्त हो रही रेकों से निरंतर उर्वरक आपूर्ति कराई जा रही है।
शिवपुरी जिले में अक्टूबर, 2023 में यूरिया, डीएपी तथा एनपीके उर्वरकों का कृल 18574 मेट्रिक टन विक्रय हुआ है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 03 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार विगत वर्ष 09 नवम्बर, 2022 तक यूरिया, डीएपी तथा एनपीके उर्वरकों का कुल 7835 मेट्रिक टन विक्रय हुआ था। जिसकी तुलना में 09 नवम्बर, 2023 तक यूरिया, डीएपी तथा एनपीके उर्वरकों का कुल 9344 मेट्रिक टन विक्रय हुआ है, जो कि गत वर्ष की इसी अवधि से 19 प्रतिशत अधिक है।
कृषकों को सलाह दी जाती है कि उत्पादन लागत को कम करने के लिए यूरिया एवं डीएपी के स्थान पर नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE