खनियाधाना। पिछोर विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद लोधी का चुनावी जनसंपर्क लगातार जारी है। अरविंद लोधी भारी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खनियांधाना नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे जहां जनता के द्वारा तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
नगर व क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों लोगों के द्वारा समर्थन करते हुए जोरदार नारे लगाए और ग्रामीण जनों का कहना है कि जनता के बीच रहकर समस्याओं का समय-समय से समाधान करते रहें। वही पिछोर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने कहा कि पिछोर विधानसभा क्षेत्र की जनता को जब भी मेरी जरूरत होगी तब मैं उनके सामने खड़ा मिलूंगा और समय-समय से सभी की समस्याओं का समाधान करता रहूंगा यह मेरा कर्तव्य है बस में क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद चाहता हूं जिससे मैं विधानसभा चुनाव जीतकर आप लोगों के बीच रहकर आप लोगों की सेवा कर सकूं।