BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 11:10 am
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 - प्रशिक्षण स्थल पर बनाए गए सुविधा केन्द्रों में अब तक 6257 डाक मत पत्र डाले गए, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले में चुनाव ड्यूटी कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक मत पत्र के जरिए मताधिकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए सुविधा केन्द्रों में अब तक कुल 6 हजार 257 डाक मत पत्र डाले जा चुके हैं। प्रशिक्षण के पाँचवे दिन यानि शुक्रवार 10 नवम्बर को 1145 अधिकारियों व कर्मचारियों ने डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया। पुलिस कर्मी भी बढ़-चढ़कर डाक मत पत्र डालने पहुँच रहे हैं।            

यहाँ भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान में मतदान दलों को तृतीय एवं फायनल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहाँ पर विधानसभा क्षेत्रवार डाक मत पत्रों के लिये सुविधा केन्द्र बनाए गए हैं। डाक मत पत्र डालने का काम प्रशिक्षण स्थल पर 11 नवम्बर को भी जारी रहेगा। डाक मत पत्र के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर अशोक चौहान ने बताया कि अब तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण के सुविधा केन्द्र पर 561, विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर में 1346, विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में 2099, विधानसभा क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण में 1073, विधानसभा क्षेत्र-18 भितरवार में 413 एवं विधानसभा क्षेत्र-19 डबरा (अजा) के लिये बनाए गए सुविधा केन्द्र में 765 डाक मत पत्र डाले जा चुके हैं।            

तृतीय चरण के प्रशिक्षण के पाँचवे दिन यानि शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-14 ग्वालियर ग्रामीण के सुविधा केन्द्र में 85, विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर में 317, विधानसभा क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व में 375, विधानसभा क्षेत्र-17 ग्वालियर दक्षिण में 295, विधानसभा क्षेत्र-18 भितरवार में 33 एवं विधानसभा क्षेत्र-19 डबरा (अजा) के लिये बनाए गए सुविधा केन्द्र में 40 डाक मत पत्र डाले गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE