BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 11:15 am
KHABAR : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जीवन के 96 बसंत देख चुके रमाकांत तारे ने अपने घर से डाला वोट, 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों के घर वोट डलवाने पहुंचा मतदान दल, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। जीवन के 96 बसंत देख चुके रमाकांत तारे ने यूँ तो कई बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। पर पहले हर बार मतदान केन्द्र पर जाकर वोट डाले। इस बार उन्हें थोड़ी चिंता थी कि अगर किसी का सहारा नहीं मिला तो कैसे वोट डालेंगे। उनके इस असमंजस को भारत निर्वाचन आयोग ने दूर कर दिया। शुक्रवार 10 नवम्बर को मतदान दल लेले साहब के बगीचे के समीप स्थित उनके घर पहुँचा और विधिवत बूथ बना दिया। फिर क्या रमाकांत ने खुशी-खुशी वोट डालकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।

इसी तरह बिजली घर के सामने गोल पहाड़िया निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला छोटी बी का वोट डलवाने मतदान दल उनके घर पहुँचा। वोट डालने के बाद छोटी बी की खुशी देखते ही बनी। विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण के अंतर्गत पागनबीसी मतदान केन्द्र के नजदीक निवासरत 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला दुर्गा बाई ने भी अपने घर पर ही वोट डाला। इसी प्रकार 85 वर्षीय सरस्वती देवी व सरला देवी, दिव्यांग युवक कृष्णकांत व सेवाराम के घर पर जाकर मतदान दल ने वोट डलवाए।

बुजुर्गों व दिव्यांगों के घर पर मतदान दल लेकर पहुँचीं सेक्टर अधिकारी एवं सहायक आयुक्त श्रम संध्या सिंह बताती हैं कि जब बुजुर्गों को पता चला कि वोट डलवाने सरकारी मुलाजिम उनके घर आए हैं तो उनकी ऊर्जा व उमंग देखते ही बनी। वोट डालने के बाद सभी बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रति धन्यवाद जताया।

ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्वालियर जिले के भी सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उन बुजुर्गों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को घर बैठे ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिन्होंने घर पर ही वोट डालने की सहमति दी है।

संयुक्त कलेक्टर एवं डाक मत पत्र प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि जिले में 3275 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से ही वोट डालने की सहमति दी है। इनमें कुल 2562 बुजुर्ग एवं 713 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर व 13 नवम्बर को भी बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान कराया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE