मनासा। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा शाश्वत द्विवेदी को दिनांक 10 नवंबर 2023 को शाम 08 बजे दूरभाष पर सूचना मिली कि गांव पड़दा में सुंडी भरपुरा रोड पर प्रहलाद मालवीय के खेत पर अजगर है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा रेस्क्यू टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। अजगर लगभग 15 फीट लंबा एवं 50 किलो वजनी था, जो की पूर्णतया स्वस्थ था। अजगर प्राकृतिक पर्यायवास जंगल में छोड़ा गया।
रेस्क्यू टीम में वनपाल मीट्टू सिंह चंद्रावत, स्थाई कर्मी बापुलाल कीर और वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़ का सहयोग रहा।