दतिया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु 17 नवम्बर को जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले मतदान के उपरांत मतदान दल के सदस्यों से 17 नवम्बर को मतदान सामग्री की जांच एवं जमा कराने हेतु नियुक्त किये गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आज न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मास्टर टेनर्स प्रोफेसर एसके पाण्ड़े, मनोज द्धिवेदी द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। जिला योजना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एसएस सिसौदिया ने बताया कि 17 नवम्बर को मतदान उपरांत मतदान दलों से सामग्री जमा कराने एवं उनकी जांच हेतु प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 काउंटर बनाये गए है। प्रत्येक काउंटर में तीन अधिकारी एवं कर्मचारी सामग्री की जांच एवं जमा कराने का कार्य करेंगे। काउंटरों पर पीठासीन अधिकारी चार प्रपत्र जमा करंेगे। इस दौरान अभिलिखित मतों का लेखा प्रारूप 17 ग, पीठासीन अधिकारी की डायरी, मतदाता रजिस्टर प्रारूप 17 क, मतदान केन्द्र की टर्न आउट रिपोर्ट जमा कराई जायेगी।