BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 12:17 pm
KHABAR : संभाग आयुक्त ने ली माँ रतनगढ़ माता मंदिर मेले पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

दतिया। दीपावली दौज पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले माँ रतनगढ़ माता मंदिर मेले में की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं एंव तैयारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को ग्वालियर संभाग आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग के अधिकािरयों को सौंपे गए कार्याे एवं दायित्वों की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। माता रतनगढ़ मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा, चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सैना, कलेक्टर दतिया संदीप माकिन, कलेक्टर भिण्ड़ संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दतिया प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर ग्वालियर अंजू कुमार, एसडीएम सेवढ़ा प्रतिज्ञा शर्मा सहित विभिन्न विभागों तथा दतिया, ग्वालियर एवं भिण्ड़ जिलों के जिला एवं खण्ड़ स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 

संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने रतनगढ़ मंे दीपावली दौज 14 नवम्बर की सायं से 15 नवम्बर तक आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में पांच अस्थाई डिस्पेंसरियों की व्यवस्था करें जिनमें समुचित उपचार के साथ-साथ बैडों की भी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इनमें अस्थाई शौचालय एवं एम्बुलंेस भी रखें। उन्होंने निर्देश दिए की डबरा एवं बेहट मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए बनाये गए पार्किग स्थलों पर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखें। संभाग आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें इसके लिए लोगों को भी प्रेरित करें और व्यवस्था बनाने में पुलिस एवं प्रशासन का भी सहयोग करने का आग्रह करें। संभाग आयुक्त ने पहुंच मार्गाे की समीक्षा करते हुए कहा कि रतनगढ़ माता मंदिर पर पहंुचने वाले मार्गाे का मरम्मत के साथ-साथ समतलीकरण का कार्य भी कराया जाये। उन्होंने एसडीएम सेवढ़ा को भी निर्देश दिए कि तीनों जिलों के जिलों के मेले की सौंपी गई जबावदारी से संबंधित अधिकारियों का वाट्सअप ग्रुप भी बनायें। जिससे आवश्यकता पढ़ने पर एक दूसरे को सूचना भेजी जा सके। संभाग आयुक्त ने कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक दतिया से कहा कि मेले के दौरान मड़ीखेड़ा डैम से पानी ना छोड़ा जाये इस संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं मड़ीखेड़ा डैम के अधिकारियों से चर्चा कर ले। 

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सतत् रूप से बनी रहे इसके लिए जेनरेटर की भी वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाये और इसकी टेस्टिंग भी कराई जाये। संभाग आयुक्त ने मेले के दौरान पेयजल की भी सुमुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होने नदी के घाटों पर प्रकाश एवं होमगार्ड के तैराक स्टीमर एवं नावों की व्यवस्था रखी जाये। मेले के पूर्व व्यवस्थाओं की रिहर्सल करें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवासन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेले के पूर्व व्यवस्थाओं की रिहर्सल आवश्यक रूप से कर ली जाये। मेले के दौरान खोया-पाया केन्द्र भी स्थापित करें। केन्द्र के माध्यम से छोटे बच्चों के खोने की सूचना उनके अभिभावकों तक पहुंचाई जा सके। 

उन्होंने कहा कि मेले में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थाे की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच करायें। बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं को विभिन्न माध्यम से सूचना दी जाये कि ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग न करें जो दुर्घटना का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले वाहन निर्धारित पार्किग में ही खड़े करें। मेले के दौरान पुलिस द्वारा वायरलेस सेट की भी समुचित व्यवस्था रखी जाये। आईजी सुशांत सक्सैना ने कहा कि भीड़ को नियंत्रण करने हेतु पीएस सिस्टम्, सीसीटीव्ही कैमरों की भी व्यवस्था रखें। एक स्थान पर एकत्रित न होने दें। आधुनिक संसाधनों का उपयोग करते हुए अधिकारियों के बीच में कम्यूनिकेशन गैप न रहे। उन्होंने कहा कि सिविल ड्रैस में पुलिस जवान एवं महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया जाये। 

कलेक्टर दतिया संदीप माकिन ने बताया कि इस मेले मंे जिले सहित सीमावर्ती जिलों से लाखों की संख्या में श्रृद्धालु आते है। बड़ी संख्या को देखते हुए समुचित व्यवस्थायें की गई है जिससे श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया आरईएस द्वारा भी वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि धार्मिक महत्व के मेले को देखते हुए सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE