BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 12:27 pm
KHABAR : कलेक्टर तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी के सानिध्य में जिला आयुष कार्यालय में मनाया आयुर्वेद दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुक्त आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार, कलेक्टर झाबुआ तन्वी हुड्डा के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी के सानिध्य में, जिला आयुष कार्यालय झाबुआ में, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर आशा परमार एवं एसडीएम मेघनगर मुकेश सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना के साथ की गई, इसके पश्चात आयुष विभाग द्वारा पोषण से संबधित आहार की स्टॉल का प्रदर्शन किया गया एवं दैनिक आहार में मोटे अनाज के महत्व को प्रकाशित किया गया, साथ ही औषधियों पौधो की प्रदर्शनी की गई एवं औषधियों पौधो का महत्व भी बताया गया।

क्रायकर्म में आयुर्वेद व्याख्यान एवं आयुर्वेद से जीवन जीने के तरीके तथा दिनचर्या ऋतुचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के द्वारा दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व जिला आयुष अधिकारी सीएल वर्मा, पूर्व जिला आयुष अधिकारी एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. मीना भायल, पेंशनर एसोसियन के सदस्य शाह, रत्ना प्रेम एवं समस्त आयुष के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेश कठोटा आरएमओ जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. कलमसिंह बारिया द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE