मुरैना। आज मुरैना के राधिका पैलेस में बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का सम्मेलन किया जिसमें बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे।
वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हमने कई जगह कार्यकर्ता सम्मेलन किया और चारों तरफ भाजपा की लहर चल रही है और चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी की जीत का डंका बज रहा है।
वहीं राहुल गांधी के ओबीसी एससी अधिकारियों के बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी का संपट नहीं बनता है भाजपा की 85 विधायक हैं कांग्रेस के कितने हैं इस बात का राहुल गांधी जवाब दें 85 सांसद है 365 विधायक हैं इसको भी तो राहुल गांधी को देखना चाहिए।
वहीं बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बयान और वायरल वीडियो के बारे में कहा कि अब नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है।