नीमच। कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं की शुरुआत 14 नवंबर से हो जाएगी। इन परीक्षाओं में सीएपीएफ, एसएसएफ में एमएससी, जीडी कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा शामिल है। एसएससी जीडी परीक्षा 14 नवंबर से आयोजित की जाएगी। एसएससी जीडी परीक्षा के संबंध में अधिक विवरण उचित समय पर अधिकारिक वेबसाइट sec.nic.in के माध्यम से बता दिए जाएंगे।