BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का नया बाजार और तिसरी मंजिल पर.. <<     KHABAR : श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद ने किया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु.. <<     KHABAR : डाक विभाग ने मतदाता जागरूकता अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव और जिला मजिस्ट्रेट.. <<     KHABAR : शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकाल.. <<     NEWS : संयम जीवन सरलता निष्कपटता का मार्ग है-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों का.. <<     NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को.. <<     BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     BIG NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 1:38 pm
KHABAR : 10 रु. किलो बिकने वाला गेंदा 100 रु. किलो हुआ, दीपावली के एक दिन पहले फूल मंडी हुई गुलजार, गुलाब 200, सेवंती 120 रुपए किलो तक बिका, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन से लेकर घर और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए गुलाब और गेंदा के फूलों की खासी मांग रहती है। वहीं लक्ष्मी पूजन में गेंदा के साथ ही गुलाब और कमल फूलों का प्रयोग भी किया जाता है। शनिवार को फूल मंडी के थोक बाजार में अच्छी किस्म के गुलाब के भाव 200 रुपए तो गेंदा फूल के भाव 100 से 120 रुपए प्रति किलोग्राम था। मंडी में फूलों की आवक दूसरे शहरों से भी रही है। फूलों की आवक होने से सुबह से ही भाव में तेजी बनी रही।


दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को उज्जैन की फूल मंडी में फूलों की अधिक आवक होने के बाद भी बड़ा त्योहार होने से फूलों के दाम तेज ही रहे। दीपावली पर ही सबसे ज्यादा फूलों की मांग रहती है। सुबह मंडी में आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी फूलों की गाड़ियां मंडी में पहुंचीं। अच्छे किस्म के फूलों के भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक रही। मंडी के एजेंटों के मुताबिक इस बार दीपावली के पहले फूलों के भाव में अच्छा उठाव होने से मंडी में सभी वर्ग खुश है।


नवरात्रि में गेंदा फूल 10 रुपए किलो तक बिकने से किसानों को नुकसान हुआ था। हालांकि मंडी से फूल उठाकर शहर में कई जगह खुले फूल और फूलों की लडिय़ों की बिक्री भी होती है। खेरची भाव में फूलों के दाम अलग-अलग रहते है। गेंदा का भाव मांग के अनुसार घट और बढ़ जाता है। पुष्पमाला तैयार करने के बाद माला के भाव 30 रूपए से शुरू होकर 150 रूपए तक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE