विदिशा। विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों और अन्य के द्वारा आज डाक मत पत्र से मतदान किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि 10 नबम्वर को जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 1474 मतदान कर्मियों व अन्य के द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया है। इस प्रकार चारों दिनों में 6730 मतदान कर्मियों व अन्य के द्वारा मतदान किया गया है। दस नवंबर को विधानसभा वार हुए मतदान तदानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा में सर्वाधिक 546 मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान किया गया है। इसके पश्चात बासौदा में 245, कुरवाई में 241, सिरोंज में 82 तथा शमशाबाद में 360 मतदान कर्मियों तथा अन्य के द्वारा मतदान किया है। मतदान कर्मियों तथा अन्य के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा शुक्रवार 10 नवंबर को आयोजित की गई थी। विदिशा विधानसभा में सर्वाधिक मतदान विदिशा जिले की पांचों विधानसभाओं में मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु नियुक्त मतदान कर्मियों और अन्य के द्वारा आज दस नवंबर को डाक मत पत्र से मतदान किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर व प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी विष्णु प्रसाद यादव ने बताया कि जिले में 6730 मतदान कर्मियों व अन्य ने मतदान किया है। जिसमें सर्वाधिक मतदान विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 2414 मतदान कर्मियों के द्वारा किया गया है, इसके पश्चात बासौदा में 1505, कुरवाई में 931, सिरोंज में 939 तथा शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में 941 मतदान कर्मियों ने मतदान किया है। इस प्रकार जिले में 6730 मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान किया गया है।