BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 3:05 pm
KHABAR : व्यय प्रेक्षक ने सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे व्यय की निगरानी पर संतोष जाहिर किया, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई, 147 सिरोंज एवं 148 शमशबाद के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रभात रंजन एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा एवं 145 बासौदा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने आज एमसीएमसी के सोशल मीडिया टीम के सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे व्यय की निगरानी पर संतोष जाहिर किया है।
व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मानिटरिंग कमेटी के सोशल मीडिया टीम के सदस्यों से संधारित दस्तावेंजो, पंजियों व निर्धारित प्रपत्रों में सम्प्रेषित की जाने वाली जानकारियों के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। इसके संबंध में सोशल मीडिया टीम के सदस्यों ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में चुनाव लड़ रहे हैं अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए गए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एड रन के माध्यम से किए जाने वाले व्यय खर्च की प्रतिदिन निगरानी करते हुए इसकी जानकारी मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। इसके साथ ही रिकार्ड रजिस्टर और निर्धारित पत्रों में जानकारी अंकित कर प्रेषित की जा रही है।
व्यय प्रेक्षक आनंद कुमार ने पैड न्यूज की निगरानी के लिए किए गए प्रबंधो पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सतत निगरानी रखते हुए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों की व्यय खर्च की जानकारी रिकार्ड में दर्ज करने के लिए निर्धारित प्रपत्रों में प्रेषित जानकारियां अपडेट रखने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE