इन्दौर। विश्व आयुर्वेद दिवस एवं धनवंतरी जयंती के अवसर पर आज आयुष विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ जिला आयुष कार्यालय इंदौर में भगवान धनवंतरी जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। पूजन कार्यक्रम में डॉ. वैभव राव पाटील, सम्भागीय आयुष अधिकारी डॉ. रमेश भायल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया विशेष रूप से शामिल थे। इस अवसर पर औषधीय पौधों का वितरण किया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य पर श्हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेदश् विषय पर अपने दैनिक जीवन में उपयोगी औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी गई। अपने दैनिक जीवन में उपलब्ध औषधीय मसाले, सब्जी, फल, गुड़, चना, मूंगफली, तुलसी, गिलोय, हल्दी, अदरक, एलोवेरा, नीम आदि का उपयोग करते हुए उसके महत्व को समझाया गया तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित थे।