रायसेन। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जारी नीति के अंतर्गत उपार्जन के दौरान आने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेशानुसार उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति का गठन किया गया है। इस उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति का अध्यक्ष संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को बनाया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सहकारिता विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, गोदाम प्रभारी म.प्र. वेयर हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन रायसेन, गोदाम प्रभारी मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड रायसेन तथा सचिव कृषि उपज मण्डी को सदस्य बनाया गया है। इनके अतिरिक्त सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह उप खण्ड स्तरीय उपार्जन समिति खरीफ उपार्जन वर्ष 2023-24 में उपखण्ड स्तर पर खरीफ उपार्जन संबंधी समस्त विवादों का अंतिम निराकरण करेगी तथा उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की निगरानी भी करेगी।