BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 4:29 pm
KHABAR : मतदाता पर्ची वितरण कार्य की करें सघन मॉनीटरिंग, कोई भी मतदाता छूटे नहीं- कलेक्टर दुबे, विधानसभा निर्वाचन संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। मप्र विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर दुबे ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों से उन्हें सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों, मतदाता पर्ची वितरण, डाक मतपत्र, मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्थाएं, महिला मतदान केन्द्र, मतदान सामग्री वितरण तथा मतदान सामग्री वापसी हेतु की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से उदयपुरा, सिलवानी और भोजपुर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों सहित एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए। 
कलेक्टर दुबे ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों से मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी मतदाताओं के पास मतदाता पर्ची पहुंचे, यह सुनिश्चित करें। बीएलओ द्वारा स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जाना है। सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करें। इस कार्य में लापरवाही ना हो। सभी बीएलओ से शत-प्रशित मतदाता पर्ची वितरण होने का प्रमाण पत्र भी लिया जाए। कलेक्टर दुबे ने मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र भवन में तथा परिसर में स्वच्छता हो। साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन अनुसार मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हों। मतदान केन्द्र भवन पर सभी जरूरी जानकारी अंकित हो, यह भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर दुबे ने प्रत्येक विधानसभा में बनाए गए महिला मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी ली। जिले की सभी विधानसभाओं में 10-10 महिला मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों में सिर्फ महिलाओं की ही ड्यूटी लगाई गई है। बैठक में कलेक्टर दुबे ने मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं मतदान उपरांत सामग्री वापसी हेतु की गई तैयारियों पर भी चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डाक मतपत्र तथा स्वीप गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई। 
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल, सांची विधानसभा की रिटर्निंग अधिकारी अंजू भदौरिया, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, एएसपी कमलेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा के रिटर्निंग अधिकारी संतोष मुदगल, भोजपुर के रिटर्निंग अधिकारी चन्द्रशेखर श्रीवास्तव तथा सिलवानी के रिटर्निंग अधिकारी सौरभ मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE