सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले भर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अशासकीय जेडी किड्स हाई स्कूल आष्टा सहित अनेक स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखकर चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।