सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्व सहायता समूह की दीदीयो द्वारा ग्राम अवंतीपुरा, शिवपुरी, मानपुर में मतदान करने के लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया गया एवं मतदान की शपथ ली गई।