सीहोर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के सहभागी छात्र एवं छात्राओं को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि के चेक प्रदान किये गये।
एक नबंवर को स्थापना दिवस कार्यक्रम में सेंट ऐंस स्कूल के अगस्त्य गुप्ता द्वारा दी गई जहाँ डाल डाल पर सोने की चिडिया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति पर 5 हजार रूपए का चैक,गुनगुन पंजवानी द्वारा कत्थक नृत्य प्रस्तुत करने पर 5 हजार रूपये का चेक, संगीतिका संगीत महाविद्यालय के सहभागी छात्र-छात्राओं के दल को 11 हजार रूपये का चैक संचालक मांगीलाल ठाकुर कोप्रदान किया गया। इसी प्रकार सेंट ऐंस सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के दल को 11 हजार रूपए तथा शासकीय सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनुबेन सीहोर के दल द्वारा मतदान पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति पर 11 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदान किया।