विदिशा। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सुव्यवस्थित व सुगम तरह से मतदान प्रक्रिया को संपादित कराए जाने हेतु मतदान कर्मियों को कर्तव्य स्थल तक पहुंचाने से लेकर वापसी तक के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है की जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु पदस्थ मतदान कर्मियों को विदिशा से उनके कर्तव्य स्थल तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में संलग्न कर्मियों को बिना किसी परेशानी के अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 144 विदिशा एवं 148 शमशाबाद के मतदान कर्मियों को शासकीय आदर्श महाविद्यालय, जाफरखेड़ी पहुंचाने के लिए 03 बसें विदिशा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्र. चार की ओर तथा 03 बसें मेडिकल कॉलेज विदिशा पर 16 नबम्वर 2023 की प्रातः छह बजे उपलब्ध रहेंगी। जिनके द्वारा मतदानकर्मी जाफरखेड़ी पहुंच सकेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 146 कुरवाई एवं 147 सिरोंज में तैनात किये गये विदिशा से जाने वाले मतदान कर्मियों को कलेक्टर कार्यालय, विदिशा में 16 नबम्वर 2023 की प्रातः 05.30 बजे दो बसें कुरवाई जाने के लिये तथा दो बसें सिरोंज जाने के लिये उपलब्ध रहेंगी।
शुक्रवार 17 नबम्वर 2023 को शासकीय आदर्श महाविद्यालय, जाफरखेड़ी में मतदान सामग्री जमा कराने के उपरान्त वापस शमशाबाद, नटेरन, सिरोंज, कुरवाई, बासौदा अथवा भोपाल जाने वाले मतदानकर्मियों को जाफरखेड़ी से वापसी हेतु रात्रि में बसें उपलब्ध रहेंगी।