देवास। नियंत्रक नापतौल विभाग भोपाल के निर्देशानुसार नापतौल विभाग देवास द्वारा दीपावली के पूर्व देवास शहर में मीठाई, नमकीन, पटाखा विक्रेताओं की जांच की गई। निरीक्षक नापतौल श्याम दुबे ने बताया कि विनायक रेस्टोरेंट उज्जैन रोड़ चौराहा पर असत्यापित तौलकांटो का प्रयोग, नीलम-2 रेस्टोरेंट पर सत्यापित प्रमाण-पत्र प्रदशित नहीं करने, बलराम स्वीट्स एमजी रोड देवास में नमकीन पैकेट पर आवश्यक घोषणाएं अंकित न होने, ऐशियन फायर वर्क्स नागूखेडी में पटाखा पैकेट पर एमआरपी अंकित नही होने तथा मालवा फायर वर्क्स भीसमी नागूखेडी में पटाखा पैकेट पर कस्टमर केयर अंकित नही होने के कारण विभिन्न धाराओं व अधिनियमों के तहत प्रकरण दर्ज किये गये।