भोपाल। हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचँदानी ने शनिवार को जनसंपर्क किया। समर्थकों के सात हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गाँव सुरैया नगर, बाँदरी,खादाबड़, पिपलिया रानी, कोटरा, पचामा में सघन जनसंपर्क किया।
इसके बाद संस्कार उपवन गार्डन कोलार म़े 12 वार्डों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें पूर्व विधायक जीतेंद्र डागा, जिला काँग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव और जिला काँग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व विधायक जीतेन्द्र डागा ने भी नरेश ज्ञानचँदानी के समर्थन में ग्राम छावनी, झिरीखेड़ा, आदमपुर एवं डोबरा में जनसम्पर्क किया।