सीहोर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलेभर में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अशासकीय मार्टिनेट कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित अनेक स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगोली के रंगो से मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अनेक स्थानों पर मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।