गरोठ। 3 लोगों के खिलाफ मतदाताओं को प्रलोभन देने का मामला दर्ज हुआ है। भानपुरा पुलिस के अनुसार एफएसटी अधिकारी ओंकारलाल पिता धन्नालाल गौड़ निवासी कंवला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विजय पिता पाराशर शर्मा निवासी लोटखेड़ी गेट भानपुरा, अनुराग निवासी शीतलामाता मंदिर व अनिल पिता मोहनलाल निवासी वार्ड-4 भानपुरा ने स्वागत करने की बात को मीडिया में प्रसारित कर मतदाताओं को प्रलोभन देने का प्रयास किया। धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया हैं।