BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2023, 10:19 am
BIG NEWS : परफॉरमेंस सुधार सकता है मोदी का रोड शो, पिछले चुनाव में 9 में से 4 सीटें हार गई थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कांटे का, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। प्रियंका गांधी की ताबड़तोड़ दो सभा और एक रोड शो के बाद भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो तय किया है। 14 नवंबर को वे कई सीटें कवर करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान के दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने रोड शो किया था। हालांकि, 15 साल की एंटीइन्कम्बैंसी के कारण बरसों बाद इंदौर शहर में कांग्रेस की एंट्री हो गई। न सिर्फ इंदौर-1 सीट जीती, बल्कि इंदौर-5 और इंदौर-3 बहुत करीबी मुकाबले में कांग्रेस हारी थी। यह चिंता का विषय इसलिए बना क्योंकि मालवा को आरएसएस का गढ़ माना जाता है।


पीएम नरेंद्र मोदी का इंदौर में होने वाले रोड शो का रूट लगभग तय हो गया है। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पहले जो रूट तय हुआ था, उसमें मोदी इंदौर की 5 विधानसभा सीटों से गुजरने वाले थे। नए रूट के हिसाब से सिर्फ 3 विधानसभा ही कवर होगी। मोदी का रोड शो अब इंदौर-1 के बड़ा गणपति से शुरू होकर राजबाड़ा पर खत्म होगा। बता दें कि पहले मोदी का रोड शो भंवरकुआं से टावर चौराहा, सपना-संगीता रोड, अग्रसेन चौराहा, छावनी, गीता भवन, मालवा मिल होते हुए खत्म होता। लेकिन अब इसे छोटा कर दिया गया है। मोदी का रोड शो इंदौर में तकरीबन 55 मिनट का रहेगा। जिसमें 10 मिनट एक्स्ट्रा रखे गए हैं। इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर-3 से गोलू शुक्ला उम्मीदवार हैं।


सत्ता वापसी के लिए दोनों ही दल पूरे प्रयास कर रहे हैं। 2018 में अमित शाह ने इंदौर में 52 दिन में दो रोड शो किए थे। आखिरी वाला रोड शो मतदान के ठीक दो दिन पहले किया था। अमित शाह का यह रोड शो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया था। 2013 के चुनाव में इंदौर की 9 विधानसभा में से 8 में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था लेकिन 2018 में 9 में से 5 ही सीट खाते में आई। 2018 में दशकों बाद बीजेपी राऊ, देपालपुर, सांवेर और इंदौर-1 एकसाथ हार गई थी। बाद में सांवेर में दलबदल हो गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE