BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2023, 10:23 am
KHABAR : वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस में नियुक्तिया, मुस्लिम वोटों के साथ जातिगत समीकरण को साधने ऐनवक्त पर कांग्रेस की कोशिश, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस हर वो कोशिश कर रही है, जिससे वो बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सके। पार्टी ने एक-एक सीट का गुणा भाग कर वहां के वोटरों को साधने के लिए चलते चुनाव में मुस्लिम सहित अन्य नेताओं को प्रदेश बॉडी में नियुक्ति दे दी है। इसमें इंदौर-5 के पार्षद पति सहित महू विधानसभा के नेता शामिल है।


महू में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए काम करने वाले 15 कांग्रेसियों को भी पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जानिए कौन है वो नेता जिन्हें पार्टी में पद मिला है और किसे निकाला गया है।


इंदौर-5 विधानसभा में खजराना के वार्ड क्रमांक 39 से रूबीना इकबाल खान पार्षद हैं। उनके पति इकबाल खान को चलते चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति दी गई है। इकबाल खान को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया है। खान का क्षेत्र में अच्छा होल्ड है, खासकर मुस्लिम वोटरों में उनकी मजबूत पकड़ है।


इंदौर-5 में 1 लाख 25 हजार मुस्लिम वोटर है जो कि निर्णायक हैं। कांग्रेस ने सत्यनारायण पटेल को यहां से मैदान में उतारा है। पटेल पिछला चुनाव 1132 वोट से हार गए थे। इस बार पटेल की हार-जीत उनका राजनीतिक भविष्य भी तय करेगी। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से भी एक उम्मीदवार भी इंदौर-5 से मैदान में है।


वोटों का ध्रुवीकरण होता है तो पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती है। लिहाजा इकबाल खान को चुनाव के अंतिम दौर में पद देकर कांग्रेस ने उन्हें साधने की कोशिश की है। साथ ही मुस्लिम मतदाताओं को ये बताना चाहती है कि उनके नेताओं को कांग्रेस तवज्जो दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE