मंदसौर। ओंकार लाल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एफएसटी द्वारा बताया गया कि जन सारंगी में प्रकाशित खबर के जांच प्रतिवेदन में जांच की शिकायत में यह पाया गया कि तीनों व्यक्तियों विजय शर्मा, अनुराग वर्मा एवं अनिल द्वारा घर-घर जाकर एक पार्टी विशेष का प्रतीक चिन्ह धारण कर वरिष्ठ मतदाताओं का स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात प्रिंट मीडिया के माध्यम से स्वागत करने की बात को प्रसारित कर अन्य मतदाताओं को प्रलोभन देने का प्रयास किया गया। इनके द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। तीनों व्यक्तियों विजय शर्मा, अनुराग वर्मा एवं अनिल के विरुद्ध भा.द.वि. की धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।