BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 1:55 pm
GOOD NEWS : विधानसभा चुनाव 2023 के तहत सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के लिए जिला कलेक्टरों, रिटर्निंग अधिकारियों और बीएलओ को मिलेगा पुरस्कार, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्टर, रिटर्निंग अधिकारी और बीएलओ को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन बूथ लेवल अधिकारी को सम्मानित किया जायेगा। इस प्रकार प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों के 690 बीएलओ को 5-5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।           

सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष तीन विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों तथा शीर्ष तीन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 25 जनवरी 2024 को राज्य स्तर पर आयोजित किये जाने वाले 14 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर दिया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले प्रथम तीन जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये तथा 2 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान के लिये शीर्ष तीन रिटर्निंग अधिकारियों को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE