BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2023, 3:00 pm
KHABAR : सेक्टर अधिकारियों को मतदान प्रारंभ कराने से लेकर ईव्हीएम सीलिंग तक पूरी जानकारी हो- कलेक्टर सिंह, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्बाध रूप से मतदान सम्पन्न कराने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के चारो विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारियों को सुगमता पूर्वक मतदान की प्रक्रिया को संचालित करने के लिए मॉकपोल से लेकर ईव्हीएम की सीलिंग तक सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का ज्ञान हो, ताकि मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सके।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों को गंभीरतापूर्वक समझते हुए उनका बेहतर तरीके से निर्वहन करें। सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दलों के साथ-साथ रिटर्निंग ऑफिसर तथा कम्यूनिकेशन टीम के सतत संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मॉकपोल के दौरान राजनैतिक दलों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारियों से ईव्हीएम की तकनीकी और अन्य समस्याओं की शिकायत मिलने पर तत्काल उनकी शिकायतों का समाधान करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के ठहरने, उनके भोजन, पेयजल तथा जिन मतदान केन्द्रों में शौचालय नही है, वहां मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर सिंह ने अनेक सेक्टर अधिकारियों से ईव्हीएम, वीयू, सीयू और वीवीपैट मशीन को जोड़कर संचालित करवाया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों से अपने सेक्टर के मतदान केन्द्रों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिन मतदान केन्द्रों के पहुंच मार्ग पर मरम्मत संबंधी कार्य की आवश्यकता है, वहां मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृन्दावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा, तन्मय वर्मा सहित चारो विधानसभा के 129 सेक्टरों के सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE